Posts

Showing posts from October, 2020

मेरी शादी

                                                       मेरी शादी एक बड़ी गलती हो गई और वो ये थी। कि जब शादी करनी ही नहीं थी। तो क्यों हो रही थी। क्या परिस्थितियाँ थी। क्या वजह थी। भागा क्यों नहीं। क्या भाग भी नहीं सकता था। तो मैं नहीं भाग सकता था। भागने में समर्थ नहीं था। बहुत सी शारीरिक और मानसिक परेशानी थी । मेरा हांथ टूटा था। पाइल्स का ऑपरेशन हुआ था। टूटा हुआ हाथ लेके भागा जा सकता है। पर पाइल्स की problem के साथ नहीं, अगर problem गंभीर हो, या ऑपरेशन हो, या ऑपरेशन के स्टेज पर हो तो नहीं भागा जा सकता। पैसे नहीं थे। ये समस्याएं मेरी थी। मेरे घर वालो की नहीं। पर ये हाथ क्यों टूटा था। सुबह MA का लास्ट पेपर था। मै आपने रूम में पेपर की तैयारी कर रहा था शाम का समय था। अचानक बाप को झगड़ते हुए देखा। क्योकि मैने शादी के लिए मना क...