Life is just a story
Life is just a story
जीवन क्या है यह सिर्फ एक कहानी ही तो है। it is just a story इसको सिर्फ ऐसे समझा जा सकता है भगवान श्री कृष्ण और शिशुपाल की घटना एक सभा में शिशुपाल उपस्थित है और शिशुपाल भगवान श्री कृष्ण को गालियां दे रहे हैं उसके बाद भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि तेरे 100 पापों को माफ करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं अगर इसके आगे एक और भी पाप किया एक और गाली दी तो मैं तुझे मृत्युदंड दूंगा शिशुपाल 100 से ज्यादा गालियां देते हैं और उसके परिणाम स्वरुप भगवान श्री कष्ण अपना सुदर्शन चक्र चलाते हैं और उसे मृत्युदंड देते हैं मृत्यु होने के पश्चात शिशुपाल के शरीर से एक आत्मा निकलती है जो भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करके वहां से विष्णु धाम को प्रस्थान कर जाती है यह कहानी जीवन की संपूर्ण यात्रा है यह संपूर्ण जीवन की यात्रा सिर्फ एक कहानी है। जीवन क्या है इस बात को हम शुरू से ही जानते हैं पर इस को समझने में इसका अनुभव होने में पूरा जीवन ही निकल जाता है । ईश्वर ने समय-समय पर मनुष्य को समझाने के लिए इन लीलाओं को किया ताकि मनुष्य इनको समझे और जीवन में पढ़ने वाली विपदा परेशानियों को समझते हुए कम दुखों का एहसास करें पर एहसास भी समय के अनुसार समय पर ही होता है उसे पहले एहसास भी नहीं होता । जीवन को हम सब जानते हैं कि यह मृत्यु के साथ अंत है ऐसा जानने के बाद भी उसका एहसास होने तक पूरा जीवन खत्म हो जाता है पाप करने वाला कराने वाला पुण्य करने वाला पुण्य कराने वाला ही ईश्वर ही है हमारा उसमें कोई लेना देना नहीं है पाप करने वाला भी ईश्वर है पाप कराने वाला ईश्वर है जैसे शिशुपाल की कहानी में शिशुपाल गालियां देगा यह पहले से ही निश्चित है और गालियां देगा गालियों से ही उसका उद्धार होगा यह भी पहले से निश्चित है तो इस तरह से शिशुपाल गालियां देगा लेकिन उसका उग्र स्वभाव उसका जटिल स्वभाव उसकी उद्दंडता उसका लोगों से व्यवहार करने का तरीका यह एकमात्र रास्ता है उन गालियों तक पहुंचने का जो गालियां उसको देनी है भगवान श्री कृष्ण को वह अपनी मंजिल यानी की गालियों तक पहुंच जाएगा 100 गालियों तक तब उसको यहां से इस पृथ्वी लोक से अंतिम बधाई लेनी है यानी मोक्ष को प्राप्त करना है हम जो भी गलत या सही रास्ता जो भी तैयार करते हैं जिस रास्ते पर भी चलते हैं जो भी पाप कर रहे हैं। वह सिर्फ एक रास्ता है वहां तक जाने के लिए जहां पर हमारी जीवन लीला समाप्त होगी।
Comments
Post a Comment